Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में NHAI ने हाईवे से हटवाया अतिक्रमण: अवैध होर्डिंग और दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया, पान-बीड़ी का खोखा जब्त; दुकानदारों को दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर में NHAI ने हाईवे से हटवाया अतिक्रमण: अवैध होर्डिंग और दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया, पान-बीड़ी का खोखा जब्त; दुकानदारों को दी चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर अतिक्रमण के खिलाफ NHAI और छपार पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान हाईवे किनारे अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, बड़े-बड़े होर्डिंग, दुकानों के बाहर रखे सामान और अवैध दुकानों को निशाने पर लिया गया। टीम ने फेमस ताऊ हुक्के का होर्डिंग हटवाया, जबकि एक पान-बीड़ी का खोखा और अतिक्रमण में रखा अन्य सामान जब्त कर लिया।

संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे कई स्थानों पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकानों और ढाबों का निरीक्षण भी किया गया। टीम ने सड़क और हाईवे की सीमा में रखे सामान को हटवाते हुए दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क तक न फैलाएं। अधिकारियों ने बिना अनुमति के विज्ञापन बोर्ड और बड़े होर्डिंग लगाने पर भी रोक लगाई।

अभियान के दौरान दुकानदारों और ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान स्वयं हटा लें और हाईवे की सीमा को अतिक्रमण मुक्त रखें। अधिकारियों ने साफ किया कि चेतावनी के बावजूद दोबारा अतिक्रमण मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

NHAI और छपार पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से हाईवे किनारे दुकान और ढाबे संचालित करने वालों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई में अवैध होर्डिंग हटाने के साथ ही खोखे और अन्य सामान की जब्ती भी की गई।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में कुंडल लुटेरे से 39 घंटे के अंदर पुलिस की मुठभेड़: गोली लगने से हुआ घायल, साथी हुआ फरार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें