Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टैबलेट, बोले- किसी युवा की प्रतिभा संसाधनों के अभाव में नहीं रुकनी चाहिए

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टैबलेट, बोले- किसी युवा की प्रतिभा संसाधनों के अभाव में नहीं रुकनी चाहिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रदेश के युवाओं के लिए 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी भी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए। प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सफलता की नई कहानी लिखे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की स्थिति में बदलाव किया है और डिजिटल इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा चुके हैं।

25 लाख अतिरिक्त टैबलेट का होगा वितरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों का लाभ मिले, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में शुरू हुई स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत अब तक लगभग 60 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। अब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित किए जाने के बाद योजना के तहत दिए गए डिजिटल उपकरणों की कुल संख्या लगभग 85 लाख हो जाएगी।

युवाओं को अवसर और आधुनिक संसाधनों की जरूरत

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में रद्दी पेपर से भरी पिकअप में लगी भीषण आग: बिजली का तार टूटकर गिरने से हादसा, दमकल की 2 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। इसके लिए उसे अवसरों के साथ आधुनिक संसाधनों की जरूरत है। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक या संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा की प्रगति में बाधा न बने।

पिछली सरकारों पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।

सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़कर उनके लिए आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें