Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » महिला के गले में जंजीर डालकर गला घोंटने की कोशिश, VIDEO: मंदवाड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हमले का आरोप; पति ने कई लोगों के खिलाफ दी तहरीर

महिला के गले में जंजीर डालकर गला घोंटने की कोशिश, VIDEO: मंदवाड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हमले का आरोप; पति ने कई लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत में गन्ने की छिलाई के दौरान कई लोगों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके गले में जंजीर डालकर गला घोंटने का प्रयास किया। करीब 10 दिन पूर्व हुई घटना का वीडियो आज मंगलवार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

गांव निवासी राहुल कुमार एडवोकेट ने थानाध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 6 नवंबर को उनकी पत्नी मुनेश उर्फ पूजा खेत में गन्ने की छिलाई कर रही थीं। इसी दौरान कई लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। राहुल कुमार का आरोप है कि हमलावरों ने महिला के गले में जंजीर डालकर गला घोंटने की कोशिश की। इसके अलावा धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, जमीन को लेकर विवाद पहले से चला आ रहा है। राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि इससे पहले 19 अक्टूबर को भी खेत में मारपीट की गई थी और फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बावजूद विवाद जारी रहा और 6 नवंबर को उनकी पत्नी के साथ कथित तौर पर हमला किया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। राहुल कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में साप्ताहिक बंदी बेअसर, गुरुवार को खुलेआम खुलीं दुकानें: DM के सख्त आदेश के बावजूद साप्ताहिक बंदी बनी मज़ाक
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें