Home » उत्तर प्रदेश » ग्रेटर नोएडा में मकान में लगी भीषण आग, दो युवक झुलसे; रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

ग्रेटर नोएडा में मकान में लगी भीषण आग, दो युवक झुलसे; रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित यूसुफपुर चक शाहबेरी में बुधवार को एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण मकान में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। हादसे में दो युवक झुलसकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दोनों घायलों को मकान से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम

जानकारी के अनुसार, बुधवार को थाना बिसरख पुलिस को यूसुफपुर चक शाहबेरी स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही मकान के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

मोनू और गुड्डू आग में झुलसे

इस दौरान आग की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। उनकी पहचान मोनू केवट (25) और गुड्डू केवट (32) के रूप में हुई है। दोनों आग में झुलस गए थे। पुलिस और दमकल कर्मियों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। आग से मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। इसके बाद दोबारा आग भड़कने की आशंका को रोकने के लिए घटनास्थल पर कूलडाउन की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

ALSO READ THIS :  ग्रेटर नोएडा में एसी ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, दो कमरे जलकर राख, टला बड़ा हादसा

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। आग लगने से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। फिलहाल मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें