Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » दिल्ली से कथा में चोरी करने मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचा महिलाओं का गैंग: तीन महिलाओं के गले से उड़ाए थे चेन-पेंडेंट, पकड़े जाने के डर से कथा स्थल पर ही छिपा दिए आभूषण; पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली से कथा में चोरी करने मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचा महिलाओं का गैंग: तीन महिलाओं के गले से उड़ाए थे चेन-पेंडेंट, पकड़े जाने के डर से कथा स्थल पर ही छिपा दिए आभूषण; पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में धार्मिक आयोजनों में महिलाओं के आभूषण चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली की पांच महिलाएं चार-पांच दिन पहले मुज़फ़्फ़रनगर पहुंची थीं। पुलिस के मुताबिक, पांचों ने रेशू प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भोजन वितरण के समय भीड़ का फायदा उठाकर तीन महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन और पेंडेंट चोरी कर लिए। पकड़े जाने के डर से चोरी के आभूषण कथा स्थल के गेट के पास फूलों की सजावट में छिपा दिए। बुधवार को पांचों महिलाएं आभूषण लेने और दूसरी वारदात करने के इरादे से दोबारा कथा परिसर पहुंचीं, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल… मामला 13 नवंबर का है। रेशू प्रांगण में आयोजित भागवत कथा के दौरान गाजियाबाद, अलीगढ़ और मुज़फ़्फ़रनगर की तीन महिलाओं के आभूषण गायब हो गए थे। घटना के बाद आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया था। शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश रेशु की तहरीर पर 17 नवंबर को सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सटीक सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे पुलिस ने कथा परिसर से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पंजवरना, सेरा, मुन्नी, करुणा और रोशनी के रूप में हुई है। सभी दिल्ली के इंद्रपुरी स्थित जे.जे. कॉलोनी की रहने वाली हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे एक ही कॉलोनी में रहती हैं और जहां भी कथा जैसे आयोजन होते हैं, वहां पहुंचकर महिलाओं के आभूषण चोरी करती हैं। मुज़फ़्फ़रनगर में भी उन्होंने भोजन वितरण के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर तीन महिलाओं की चेन चोरी की थी। बाद में पकड़े जाने की आशंका में आभूषण गेट के पास लगी रेडीमेड फूलों की सजावट में छिपा दिए थे।

ALSO READ THIS :  शादी के घर में जमकर चले लात-घूंसों और बर्तन, VIDEO: मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप; कई घायल

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो सोने की चेन, जिनमें डायमंड पेंडेंट लगे थे और एक आर्टिफिशियल पीली धातु की चेन बरामद की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इससे पहले किन शहरों और धार्मिक आयोजनों में इस तरह की वारदात कर चुकी हैं। उनके आगे और पीछे के संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर न्याय यात्रा मुज़फ़्फ़रनगर पहुंची: सहारनपुर से शुरू हुई यात्रा में दोनों बार के अधिवक्ता हुए शामिल, शहर में व्यापारियों और आम लोगों से किया जनसंपर्क, 2 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

‘किसान दिवस’ में अधिकारी पहुंचे, किसान नदारद, एक घंटे में सिर्फ एक शिकायत: जिला पंचायत सभागार में किसानों के लिए खाली रहीं कुर्सियां; एडीएम बोले- ‘लगातार सुनवाई से सिमट रही किसानों की समस्याएं’

ज़रूर पढ़ें