Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » शादी के घर में जमकर चले लात-घूंसों और बर्तन, VIDEO: मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप; कई घायल

शादी के घर में जमकर चले लात-घूंसों और बर्तन, VIDEO: मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप; कई घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा ब्लॉक इलाके में शादी के माहौल के बीच शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे। मामला यहीं नहीं रुका, आसपास जो सामान मिला, उससे भी एक-दूसरे पर हमला किया गया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मुस्लिम परिवार में शादी के दो दिन बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुरुआत में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई।

वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। लात-घूंसों के साथ बर्तन उठाकर भी हमला करते दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुए इस झगड़े से शादी के घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इनमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में वाल्मीकि समाज की वरिष्ठ नेत्री कुल्लन देवी का निधन, सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें