Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘हाईकोर्ट के डंडे’ से खुला रूद्रा बायोमेडिकल प्लांट का रास्ता: सवा साल बाद हटे गेट पर खड़ी ट्रॉली और धरनारत किसान, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

‘हाईकोर्ट के डंडे’ से खुला रूद्रा बायोमेडिकल प्लांट का रास्ता: सवा साल बाद हटे गेट पर खड़ी ट्रॉली और धरनारत किसान, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर के भोपा रोड स्थित चांदपुर गांव के पास बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट का गेट गुरुवार शाम प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के बाद आखिरकार खुल ही गया। SDM सदर शुभम श्रीवास्तव और CO नई मंडी राजू कुमार साव के नेतृत्व में करीब सवा साल से फैक्ट्री के रास्ते पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली हटवाई गई और गेट के सामने जमा अवरोध साफ कराकर आवागमन बहाल कराया गया। 5 जून 2025 से प्लांट के विरोध में ग्रामीण यहां धरना दे रहे थे। अब कंपनी ने शुक्रवार से फैक्ट्री शुरू करने की बात कही है।



भोपा रोड स्थित रुद्र वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के इस प्लांट को लेकर कंपनी और ग्रामीणों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का विरोध प्लांट से निकलने वाले संभावित प्रदूषण और आसपास के लोगों की सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर था। वहीं, कंपनी का दावा है कि प्लांट बायोमेडिकल कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए बनाया गया है और इसके लिए जरूरी अनुमति व दस्तावेज उसके पास हैं। कंपनी का कहना है कि करोड़ों रुपये निवेश करने के बाद भी धरने और रास्ता बंद होने के कारण वह प्लांट शुरू नहीं कर पा रही थी।



कंपनी प्रबंधन ने रास्ता खुलवाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। CO नई मंडी राजू कुमार साव के मुताबिक, याचिका संख्या 35574/2025 पर हाईकोर्ट ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को फैक्ट्री के निर्बाध संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के अनुपालन में गुरुवार को मजिस्ट्रेट, राजस्व विभाग की टीम, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में गेट पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाई गई और फैक्ट्री तक जाने का रास्ता खुलवाया गया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में कोटेदारों का कमीशन बढ़ा, डीएम को ज्ञापन सौंपकर जताया आभार; 90 से बढ़कर 125 रुपये प्रति क्विंटल हुआ लाभांश



CO के अनुसार, ग्रामीणों को बताया गया कि वे अपनी आपत्तियां और पक्ष अगली सुनवाई में अदालत के सामने हलफनामे के जरिए रख सकते हैं। ग्रामीणों ने अगली तारीख तक रास्ते में बाधा नहीं डालने पर सहमति जताई है। फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम मौके पर तैनात रहेगी।

कंपनी के एमडी वरिंदर दीप सिंह टोर्ना ने बताया कि रास्ता बंद होने से करीब सवा साल तक फैक्ट्री में न तो सामान आ सका और न ही बाहर जा सका। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद प्रशासन ने रास्ता खुलवाया है। उनके मुताबिक, शुक्रवार से प्लांट का संचालन शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर, ग्रामीणों की आपत्तियां अदालत में रखे जाने का विकल्प खुला है। ऐसे में रास्ता खुलने के साथ फैक्ट्री और ग्रामीणों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का अगला पड़ाव अब अदालत में होगा।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें