Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग: आसमान में छाया धुएं का गुबार, एहतियातन आसपास की दुकानें कराईं खाली; दमकल की तीन गाड़ियां करीब दो घंटे से आग बुझाने में जुटीं

मुजफ्फरनगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग: आसमान में छाया धुएं का गुबार, एहतियातन आसपास की दुकानें कराईं खाली; दमकल की तीन गाड़ियां करीब दो घंटे से आग बुझाने में जुटीं

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में कूकड़ा चौराहे के पास शनिवार सुबह दिन निकलते ही प्लास्टिक के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटों और आसमान में उठते धुएं के घने गुबार को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

आग की भयावहता और आसपास की दुकानों तक इसके फैलने की आशंका को देखते हुए एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। दुकानों में मौजूद लोगों और सामान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए। आग के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। बताया गया कि करीब दो घंटे से आग बुझाने की कोशिश जारी है, लेकिन आग की तीव्रता के चलते दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।

प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने के कारण लपटों ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। फिलहाल दमकलकर्मियों का पूरा ध्यान आग को नियंत्रित करने और आसपास की दुकानों तक उसे फैलने से रोकने पर है।

बताया जा रहा है कि गोदाम के सामने स्थित बैंकट हॉल में बीती रात एक शादी समारोह था। शनिवार सुबह विदाई के वक़्त की गई आतिशबाजी की चिंगारी गोदाम में पड़े प्लास्टिक में जा घुसी और देखते ही देखते आग लग गई।

ALSO READ THIS :  ‘अपनी मर्जी से शादी की, परिजन करा रहे थे अधेड़ से शादी’: मुज़फ़्फ़रनगर में युवती का वीडियो वायरल, पति संग सुरक्षा की लगाई गुहार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें