Home » विविध इंडिया » राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट के आदेश रद्द

राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट के आदेश रद्द

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने बुधवार को इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के पूर्व में दिए गए आदेशों को रद्द करते हुए प्रकरण को नए सिरे से विचार के लिए वापस हाईकोर्ट भेज दिया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट को राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना कोई आदेश नहीं देना चाहिए था।

राहुल गांधी को पक्षकार बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह मामले पर नए सिरे से सुनवाई करे और राहुल गांधी को भी इसमें पक्षकार के रूप में शामिल करे। शीर्ष अदालत ने उस आदेश को भी निरस्त कर दिया, जिसमें आरोपों की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की बात कही गई थी।

यह मामला भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की याचिका से जुड़ा है। कर्नाटक के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया था। याचिका में केंद्रीय जांच एजेंसियों से मामले की जांच कराने की मांग की गई थी।

हाईकोर्ट ने एजेंसियों को कानून के अनुसार कार्रवाई की दी थी छूट

12 मई 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा था कि यदि याचिकाकर्ता की शिकायत जांच एजेंसियों को प्राप्त हुई है तो आरोपों का कानून के अनुसार सत्यापन किया जाए। अदालत ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को कानून के तहत उचित कदम उठाने की छूट भी दी थी।

ALSO READ THIS :  यूसीसी पर ओवैसी का वार, हिजाब फैसले को बताया ‘इस्लाम पर हमला’, बोले संविधान के अधिकारों का उल्लंघन

इसके बाद 20 जुलाई 2026 को हाईकोर्ट ने सीबीआई की ओर से दाखिल हलफनामे पर असंतोष जताते हुए मामले में आगे की प्रगति और रिपोर्ट मांगी थी। राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के इन आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

अब नए सिरे से होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट के बुधवार के फैसले के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले पर दोबारा विचार करेगा। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी का पक्ष भी सुना जाएगा। शीर्ष अदालत के आदेश से फिलहाल हाईकोर्ट के वे पूर्व निर्देश प्रभावी नहीं रहेंगे, जिनमें सीबीआई और ईडी से आरोपों की जांच कराने की बात कही गई थी।

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका: 28-29 नवंबर को बूथों पर बैठेंगे BLO, नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 सहित अन्य आवेदन होंगे जमा; ADM प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

ज़रूर पढ़ें