Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका: 28-29 नवंबर को बूथों पर बैठेंगे BLO, नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 सहित अन्य आवेदन होंगे जमा; ADM प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका: 28-29 नवंबर को बूथों पर बैठेंगे BLO, नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 सहित अन्य आवेदन होंगे जमा; ADM प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और उसमें जरूरी संशोधन कराने का मौका मिलने जा रहा है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 28 और 29 नवंबर को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दोनों दिनों में सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मौजूद रहेंगे और मतदाताओं से नाम जोड़ने सहित अन्य प्रक्रियाओं के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भी जमा किए जाएंगे।

इस विशेष अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे से जिला पंचायत सभागार में ADM प्रशासन देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही मतदाताओं को आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके आवेदन प्राप्त किए जाएं।

ADM प्रशासन देश दीपक सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार के निर्देशों के क्रम में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान निर्धारित किया गया है। दोनों दिन सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 सहित अन्य आवेदन प्राप्त करेंगे।

उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का भ्रमण करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि वहां बीएलओ निर्धारित समय पर मौजूद रहें। अधिकारी आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया की निगरानी भी करेंगे। बूथों के निरीक्षण के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपनी भ्रमण रिपोर्ट संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध करानी होगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में चीनी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सेब विक्रेता को कुचला: ठेला क्षतिग्रस्त, युवक गंभीर घायल; चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बैठक में उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। प्रशासन ने विशेष अभियान के दौरान बूथों पर बीएलओ की उपलब्धता और आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें