Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में शनिवार को बुझाई गई प्लास्टिक गोदाम की आग फिर भड़की: रात में 2:12 बजे और फिर सुबह 6 बजे दोबारा पहुंची दमकल की गाड़ियां

मुजफ्फरनगर में शनिवार को बुझाई गई प्लास्टिक गोदाम की आग फिर भड़की: रात में 2:12 बजे और फिर सुबह 6 बजे दोबारा पहुंची दमकल की गाड़ियां

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा चौराहे के पास स्थित प्लास्टिक गोदाम में शनिवार को बुझाई गई आग दोबारा भड़क उठी। गोदाम के अंदर सुलग रहे प्लास्टिक के सामान में नमी कम होने के बाद फिर आग लग गई। दमकल विभाग को रात करीब 2:12 बजे आग दोबारा बढ़ने की सूचना मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाकर गाड़ियां वापस लौट आईं। फिर सुबह करीब 6:07 बजे फिर आग बढ़ने की सूचना मिली। इस बार तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और CFO अनुराग कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

CFO अनुराग कुमार के मुताबिक, गोदाम में पहली बार आग लगने के दौरान ही जेसीबी की मदद से सामान हटवाने की सलाह दी गई थी, ताकि नीचे तक पानी पहुंच सके और अंदर सुलग रही आग को पूरी तरह बुझाया जा सके। इसके अलावा टिन का हिस्सा कटवाकर सामान हटाने के लिए भी कहा गया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, गोदाम के मालिक से संपर्क करने पर उनके अस्पताल में भर्ती होने या उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिली, जबकि जगह लीज पर लेने वालों ने सामान हटाने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। दमकल विभाग ने दोबारा चेतावनी दी है कि गोदाम से सामान हटवा लिया जाए, अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। इंश्योरेंस से संबंधित औपचारिकताओं और रिपोर्ट मिलने में भी दिक्कत आ सकती है।

मामला शनिवार को गोदाम में पहली बार आग लगने के बाद सामने आया था कि उसके बराबर में स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह आयोजित था। आशंका जताई गई थी कि सुबह विदाई के दौरान हुई आतिशबाजी की चिंगारी गोदाम में रखे प्लास्टिक के सामान तक पहुंची होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दी है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में प्रदूषण विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई पेपर मिलों पर छापा, RDF ट्रकों से सैंपल जब्त
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें