Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » दादूपुर दोहरे हत्याकांड में नया मोड़: पति को झूठा फंसाने का आरोप, CCTV फुटेज लेकर SSP के पास पहुंची पत्नी; एक महीने की CCTV रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल की जांच की मांग

दादूपुर दोहरे हत्याकांड में नया मोड़: पति को झूठा फंसाने का आरोप, CCTV फुटेज लेकर SSP के पास पहुंची पत्नी; एक महीने की CCTV रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल की जांच की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के पुरकाजी क्षेत्र के गांव दादूपुर में हाल ही हुए दोहरे सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में अब एक नामजद युवक की पत्नी ने अपने पति को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाया है। सहारनपुर के देवबंद निवासी पायल गुरुवार दोपहर CCTV फुटेज और पेन ड्राइव में रिकॉर्डिंग लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं।

घटना के दिन घर पर होने का दावा

पायल का कहना है कि उनके पति रविकान्त उर्फ अचिन त्यागी को दादूपुर दोहरे हत्याकांड में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उनका दावा है कि 22 नवंबर को घटना वाले दिन उनके पति सुबह से रात तक घर पर ही मौजूद थे। घर में लगे CCTV कैमरों में इसकी रिकॉर्डिंग मौजूद है। पायल के मुताबिक, उनके पास करीब एक महीने की फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसे वह पुलिस को जांच के लिए देना चाहती हैं।

उन्होंने पुलिस से अपने पति के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच कराने की मांग भी की है, ताकि घटना वाले दिन उनकी लोकेशन और संपर्कों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल हो सके।

जिम्मी पर नाम शामिल कराने का आरोप

मीडिया से बातचीत में पायल ने कहा कि दादूपुर की घटना दुखद है, लेकिन उनके परिवार का इस वारदात से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मी ने उनके पति का नाम झूठा लिया है। पायल के अनुसार, पिछले करीब चार वर्षों से उनका आना-जाना नहीं है और पिछले दो से छह महीने के बीच कोई संपर्क या फोन पर बातचीत भी नहीं हुई है।

पायल ने बताया कि उनके पिता कैंसर के मरीज हैं और उनके पति तथा ससुर पिछले करीब ढाई महीने से मकान निर्माण के काम में लगे हुए हैं। उन्होंने एसएसपी से CCTV फुटेज और कॉल डिटेल की जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।

ALSO READ THIS :  जलमग्न हुआ मुजफ्फरनगर का ये गांव: घुटनों तक भरे पानी के बीच छतों पर रहने को मजबूर ग्रामीण, भाकियू नेता ने प्रशासन को घेरा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका: 28-29 नवंबर को बूथों पर बैठेंगे BLO, नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 सहित अन्य आवेदन होंगे जमा; ADM प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

ज़रूर पढ़ें