Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में शादी से इनकार करने पर युवती पर तेजाब फेंका, बीच-बचाव करने आए परिजनों पर चाकू से हमला

लखनऊ में शादी से इनकार करने पर युवती पर तेजाब फेंका, बीच-बचाव करने आए परिजनों पर चाकू से हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक युवती पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के रिश्तेदार तौसीफ उर्फ मुन्ना ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया था। युवती के इनकार करने पर आरोपी तेजाब लेकर उसके घर पहुंचा और उस पर फेंक दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों पर भी उसने चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवती के परिजन घायल हो गए, जबकि मारपीट के दौरान आरोपी को भी चोटें आई हैं।

शादी का दबाव बना रहा था रिश्तेदार

पुलिस उपायुक्त मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि देर रात पुलिस की जांच में सामने आया कि तौसीफ उर्फ मुन्ना अपने रिश्तेदार की बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात को लेकर आरोपी तेजाब लेकर उसके घर पहुंचा और युवती पर तेजाब फेंक दिया।

विरोध करने पर परिवार पर चाकू से हमला

तेजाब फेंके जाने के बाद शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी का विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान तौसीफ ने चाकू से उन पर हमला कर दिया, जिसमें युवती के परिजन घायल हो गए। घटना के दौरान आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना को भी चोटें आईं।

पुलिस हिरासत में आरोपी, ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पूरे मामले की जांच के साथ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ THIS :  ओपी राजभर का सपा पर बड़ा हमला: अखिलेश यादव इस जन्म में तैयारी बंद करें, अगले जन्म की सोचें
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें