Home » राजकाज » बिहार चुनाव: भाकपा माले ने उतारे 18 उम्मीदवार, भाजपा के बाद दूसरी लिस्ट जारी

बिहार चुनाव: भाकपा माले ने उतारे 18 उम्मीदवार, भाजपा के बाद दूसरी लिस्ट जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सियासी माहौल गरमा गया है। सभी दल अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब भाकपा माले ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें 18 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। यह पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

यश का ‘टॉक्सिक’ अवतार लीक, फैंस बोले- बॉक्स ऑफिस पर तूफान तैयार!

भाकपा माले की सूची के अनुसार, तरारी से मदन सिंह चंद्रवंशी, अगिआंव से शिवप्रकाश रंजन, आरा से कयामुद्दीन अंसारी, डुमरांव से अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा, और काराकाट से अरुण सिंह को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा, अरवल से महानंद सिंह, घोषी से रामबली सिंह यादव, पालीगंज से संदीप सौरभ, दीघा से दिव्या गौतम, और फुलवारी से गोपाल रविदास चुनाव लड़ेंगे। दरौली से सत्यदेव राम, जिरादेई से अमरजीत कुशवाहा, दरौंदा से अमरनाथ यादव, भोरे से जितेंद्र पासवान, सिकटा से वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, वारिसनगर से फूलबाबू सिंह, कल्याणपुर से रंजीत राम, और बलरामपुर से महबूब आलम को उम्मीदवार बनाया गया है।

दूसरी ओर, भाजपा ने भी अपनी पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कुछ पुराने विधायकों के टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने 9 महिला उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है।

मुजफ्फरनगर का ‘डेथ पॉइंट’ फिर लहूलुहान, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, सड़क पर फैले चीथड़े

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों, विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, को भी टिकट दिया गया है। भाजपा की सूची में बेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा, पिपरा से श्याम बाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद, बथनाहा से अनिल कुमार राम, और परिहार से गायत्री देवी शामिल हैं।

ALSO READ THIS :  Happy Birthday PM Modi: मां हीराबेन के मुखौटे पहन 75 PMAY लाभार्थी माताओं ने दिया आशीर्वाद, हनुमान मंदिर में भक्ति का सैलाब

बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें