Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर: खतौली में पुलिस मुठभेड़, 10 हजार का इनामी गौकश शकील गोली लगने से घायल, तमंचा-बिना नंबर बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर: खतौली में पुलिस मुठभेड़, 10 हजार का इनामी गौकश शकील गोली लगने से घायल, तमंचा-बिना नंबर बाइक बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर.  जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खतौली थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 10 हजार रुपये का इनामी गौकश शकील गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, थाना खतौली पुलिस टीम एनएच-58 हाईवे से ग्राम सरधन जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा।

पुलिस से घिरता देख आरोपी की बाइक फिसल गई, जिसके बाद वह ईख के खेत की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश शकील पुत्र बिन्नी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शकील मूल रूप से थाना दौराला (मेरठ) क्षेत्र के ग्राम रुहासा का निवासी है और वर्तमान में खतौली क्षेत्र में रह रहा था। उसके खिलाफ कई थानों में गौकशी और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

बताया गया कि शकील थाना खतौली में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की UPI आधारित कैश विड्रॉल सेवा

इस संबंध में एएसपी खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में प्रदूषण ने पकड़ी जबरदस्त स्पीड, हर घंटे बढ़ रहा खतरा, 290 पर पहुंचा ज़िले का AQI

 

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें