Home » गुनाह » बर्थडे पार्टी में खूनी खेल: जिम में हुई फायरिंग में तीन युवकों की मौत, केक लगाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल: जिम में हुई फायरिंग में तीन युवकों की मौत, केक लगाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक जन्मदिन की पार्टी हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें गोलीबारी के बाद तीन युवकों की मौत हो गई। घटना खुर्जा नगर क्षेत्र के एक जिम में हुई, जहां दोस्तों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में विवाद की वजह केक लगाने को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

       • सुमित शर्मा, बुलंदशहर से ‘दा एक्स इंडिया’ के लिए


यह घटना बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र के नेहरूपुर चुंगी, सुभाष रोड स्थित एक जिम की बताई जा रही है। यहां जीतू नाम के युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जिसमें उसके दोस्त भी मौजूद थे।

हॉस्पिटल में मौजूद गमजदा परिजन और लोगो की भीड़

मामूली विवाद से बढ़ा मामला

आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने जीतू के फेस पर केक लगा दिया, जिससे वो भड़क गया। देखते ही देखते मामूली सी बात ने खूनी रूप ले लिया और गोलीबारी शुरू हो गई। इस फायरिंग में मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरदीप को गोली लगी।
तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फायरिंग में मरने वाले युवकों के फाइल फोटो

फायरिंग में तीन युवकों की मौत

आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस फायरिंग में मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरदीप को गोली लगी।
तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में चोर समझकर दलित की पीट-पीटकर हत्या, वायरल वीडियो से हड़कंप

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही खुर्जा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

DIG मेरठ कलानिधि नैथानी ने मौका मुआयना किया

मेरठ DIG पहुंचे

मेरठ DIG कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि कुछ युवा जिम के अंदर जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। किसी बात को लेकर आपस में अनबन हुई थी। जिसके बाद फायरिंग में यहां तीन युवकों की मौत हुई। आरोपियों में वो युवक भी शामिल है, जिसका जन्मदिन मनाया जा रहा था।

आरोपियों की तलाश में दबिश

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमें गठित की हैं। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें