Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में ‘रैंगलर’ बनने निकला था युवक, पुलिस ने मोडिफाइड थार सीज करके ‘पैदल’ कर दिया! 23 हजार का चालान भी ठोका

मुज़फ़्फ़रनगर में ‘रैंगलर’ बनने निकला था युवक, पुलिस ने मोडिफाइड थार सीज करके ‘पैदल’ कर दिया! 23 हजार का चालान भी ठोका

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर में एक युवक को मोडिफाइड थार में स्टंटबाज़ी और रौब झाड़ना भारी पड़ गया। तेज म्यूजिक, हूटर और प्रेशर हॉर्न बजाते हुए सड़क पर फर्राटा भर रही दिल्ली नंबर की थार ने पुलिस का ध्यान खींच लिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी भगाने लगा, लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच में थार के अंदर ऐसा ‘देसी मॉडिफिकेशन’ मिला कि पुलिस भी हैरान रह गई। आखिरकार पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी और चालक को पैदल ही घर रवाना कर दिया।

पुलिस को देखकर और तेज दौड़ी थार

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां रोहाना चौकी इंचार्ज मोहित कुमार गुरुवार देर शाम अपनी टीम के साथ बाननगर रेलवे फाटक के पास गश्त के दौरान चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान तेज आवाज में म्यूजिक और हूटर बजाती हुई दिल्ली नंबर की एक काली थार सड़क पर आती दिखाई दी।
पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाए थार को और तेज दौड़ा दिया।

पीछा कर पुलिस ने दबोची ‘स्टाइलिश’ थार

थार चालक की हरकत देखकर पुलिस टीम तुरंत पीछा करने लगी। कुछ दूरी पर पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया।
जब पुलिस ने थार की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।

थार के अंदर बना रखा था ‘चलता-फिरता म्यूजिक थिएटर’

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में हाई पावर म्यूजिक सिस्टम, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाए गए थे।
इतना ही नहीं, थार को हॉलीवुड फिल्मों वाली “रैंगलर” लुक देने के लिए उसमें मजदूरों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला “बेलचा” भी फिट किया गया था।
स्थानीय लोगों के बीच यह नजारा चर्चा का विषय बना रहा।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के 'डेथ प्वाइंट' पर बुझ गया घर का इकलौता चिराग

जावेद निकला चालक, पुलिस ने काटा 23 हजार का चालान

पूछताछ में चालक की पहचान दीदाहेड़ी निवासी जावेद के रूप में हुई।
पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए थार को सीज कर दिया और 23 हजार रुपये का चालान काट दिया।

‘थार गई थाने, मालिक गया पैदल’

कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवक को पैदल ही घर भेज दिया।
इलाके में लोग मजाकिया अंदाज में कहते नजर आए कि “थार में रौब दिखाने निकला था, लेकिन आखिर में पैदल घर लौटना पड़ा।”

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस का कहना है कि सड़क पर स्टंटबाज़ी, अवैध मॉडिफिकेशन और हूटर-प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें