Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लैपटॉप और कई मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद!

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लैपटॉप और कई मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद!

Facebook
Twitter
WhatsApp

नोएडा। नोएडा की थाना सेक्टर एक सौ छब्बीस पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी के सात मोबाइल फोन, छह लैपटॉप, एक आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, साढ़े बारह हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह बदमाश क्षेत्र के पेइंग गेस्ट और घरों को अपना निशाना बनाता था।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीषा सिंह ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार की बीती रात को पुलिस को क्षेत्र में एक शातिर अपराधी के मूवमेंट की सटीक सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर थाना सेक्टर एक सौ छब्बीस पुलिस की एक टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए विश टाउन सोसाइटी के पास घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी बालन गोविंदन के रूप में हुई है।

चोरी का सामान बेचने की फिराक में था आरोपी

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शातिर बदमाश चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल फोन को आगे बेचने के इरादे से इलाके में आया था, लेकिन वह अपनी योजना में कामयाब हो पाता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में चोरी की चीजें और नकदी बरामद हुई।

एनसीआर के पीजी और घरों को बनाता था निशाना

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी बालन गोविंदन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने गिरोह के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न पेइंग गेस्ट और बंद घरों को निशाना बनाता था। वहां से वह मुख्य रूप से मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे कीमती सामान चुराता था। पूछताछ में आरोपी ने यह भी कुबूल किया है कि इस धंधे में उसके कुछ अन्य साथी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ALSO READ THIS :  स्वतंत्रता दिवस 2025: दिल्ली में मालवाहक वाहनों पर बैन, नोएडा में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें