Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » पश्चिमी यूपी में LJP को लगा झटका! सहारनपुर मंडल और मुज़फ़्फ़रनगर के कई पदाधिकारी सपा में शामिल

पश्चिमी यूपी में LJP को लगा झटका! सहारनपुर मंडल और मुज़फ़्फ़रनगर के कई पदाधिकारी सपा में शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहारनपुर मंडल और मुज़फ़्फ़रनगर जनपद के कई पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों, सामाजिक न्याय की विचारधारा, विकास के विजन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मुजस्सिम हुसैन, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्र प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, कैलाश चंद, सैयद खालिद, नवाब मलिक, सच्चानंद, जिला महासचिव पवन कुमार सैनी, संजीव कुमार (अधिवक्ता), मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल, पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष समंदर सैन तथा ब्लॉक अध्यक्ष अंकुश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की ताकत लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में यह जनसमर्थन और भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का भरोसा समाजवादी पार्टी पर बढ़ रहा है और यही कारण है कि दूसरे दलों के पदाधिकारी भी सपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: गैस गीजर से दम घुटने से महिला की दर्दनाक मौत, बाथरूम में था सिलिंडर – जान बचानी है तो ये सावधानियां जरूर अपनाएं

कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में कई अन्य राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें