मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, शामली रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दो अस्पताल किए गए सील

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में अवैध, फर्जी और स्वास्थ्य विभाग के तय मानकों के विपरीत संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई बेहद तेज कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया के कड़े दिशा-निर्देशों के अंतर्गत रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शामली रोड पर […]
WiFi इस्तेमाल करते ही मिली पुलिस को अहम लीड: परिजनों की डांट से घर छोड़ गया था किशोर, 24 घंटे में बागपत से बरामद

मुज़फ़्फ़रनगर। पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से आहत होकर घर छोड़कर निकले 14 वर्षीय किशोर को सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को महज 24 घंटे के भीतर बागपत से सकुशल बरामद कर लिया। इस पूरे मामले में पुलिस को सबसे अहम सुराग तब मिला, जब किशोर ने बागपत में एक परिचित के घर का […]
मेरठ के शौल्दा गांव में ‘स्वस्थ गाँव, स्वस्थ भारत’ शिविर, 330 लोगों की मुफ्त जांच, कैंसर और आंखों के चश्मे बांटे

मेरठ। ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को एक सराहनीय पहल की गई। जनपद के ग्राम शौल्दा स्थित प्राथमिक विद्यालय में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट और न्यूबर्ग औद्योगिक समूह की संयुक्त पहल ‘स्वस्थ गाँव, स्वस्थ भारत’ अभियान के तहत एक दिवसीय […]
पश्चिमी यूपी में LJP को लगा झटका! सहारनपुर मंडल और मुज़फ़्फ़रनगर के कई पदाधिकारी सपा में शामिल

मुज़फ़्फ़रनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहारनपुर मंडल और मुज़फ़्फ़रनगर जनपद के कई पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में […]
मुजफ्फरनगर पर मेहरबान हुआ मौसम: दूसरे दिन भी झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी राहत

मुज़फ़्फ़रनगर। शनिवार की बारिश के बाद शाम होते-होते लौट आई उमस और पूरी रात लोगों को परेशान करने वाली भीषण गर्मी का सिलसिला रविवार दोपहर आखिरकार टूट गया। लगातार दूसरे दिन मौसम ने करवट ली और आसमान से बरसी झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। रविवार सुबह से ही जनपद में तेज धूप, […]
‘विधवा को गायब कर हड़पना चाहते हैं करोड़ों की जमीन’: मानसिक रूप से बीमार महिला को अगवा करने और फर्जी इकरारनामे के जरिए कृषि भूमि कब्जाने का आरोप, DM–SSP से कार्रवाई की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। करोड़ों रुपये की कृषि भूमि पर कब्जे की कथित साजिश और एक विधवा महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गया। पीड़ित महिला के रिश्तेदार देवल गांव के कई ग्रामीणों के साथ पंजाब से दोपहर करीब 12 बजे मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे और महिला की बरामदगी समेत कथित भूमाफिया गिरोह […]
लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की बड़ी बैठकें, सहयोगी दलों को संदेश- केवल जिताऊ उम्मीदवार ही लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन रविवार को सांगठनिक और राजनैतिक गतिविधियों को तेज करते हुए बैठकों का दौर जारी रखा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक में उन्होंने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ आगामी चुनावी रणनीतियों और […]
कानपुर में रसूख का नशा: शादी से इनकार पर रिटायर्ड IAS के बेटे ने पार की हैवानियत की हदें, बीच सड़क गर्लफ्रेंड को कार से घसीटकर ईंट से पीटा, भीड़ ने दबोचा

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद स्थित बिठूर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड आईएएस (IAS) अधिकारी के रसूखदार बेटे ने शादी से इनकार करने पर अपनी ही महिला मित्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी ने न केवल चलती कार के भीतर महिला के […]
लखनऊ में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, अमेठी के दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सुल्तानपुर रोड पर स्थित गब्बर ढाबे के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े एक अनियंत्रित ट्रक से पीछे से बेहद हिंसक तरीके से टकरा गई। इस भीषण भिड़ंत में कार […]
तेहरान में आंसुओं का सैलाब: तीन बेटों ने दिया खामेनेई के जनाजे को कंधा, इजरायली खौफ के साए में नए रहबर मोजतबा ने बनाई दूरी

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई और तदफीन (दफन) की रस्में दूसरे दिन भी अत्यंत गमगीन माहौल और जनसैलाब के बीच जारी रहीं। राजधानी तेहरान की सड़कों पर लाखों की संख्या में उमड़े भावुक लोगों ने अपने रहबर को अंतिम विदाई दी। इस ऐतिहासिक जनाजे में दिवंगत सुप्रीम लीडर […]