Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगरः फुलत मदरसा विवाद में बड़ा एक्शन! धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर FIR, गिरफ्तारी को पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

मुजफ्फरनगरः फुलत मदरसा विवाद में बड़ा एक्शन! धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर FIR, गिरफ्तारी को पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। जनपद के फुलत गांव स्थित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ कथित धर्मांतरण के आरोपों में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत निवासी यूनुस ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मौलाना हाफिजुर्रहमान अंसारी पुत्र अब्दुल रज्जाक अंसारी और उनके पुत्र जुबैर अंसारी, जो गांव फुलत में मदरसा दारूल उलूम रहीमिया का संचालन करते हैं, ने कई हिंदू लोगों को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन कराया। एसएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना रतनपुरी में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 98/2026 दर्ज किया गया है। उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 और 351 के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5(2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का दावा किया गया है। गौरतलब है कि फुलत स्थित मदरसे को लेकर हाल ही में स्वामी यशवीर महाराज ने धर्मांतरण के आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया। अब शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 'बीमार अस्पताल' का काला कारनामा उजागर, DM ने CMO को सौंपा 'ईलाज' का जिम्मा, जल्द होगी 'सर्जरी'!

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें