Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में नशेड़ी दूल्हे की करतूत: कच्छा-बनियान में किया हंगामा, तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन लौटी बारात

मुजफ्फरनगर में नशेड़ी दूल्हे की करतूत: कच्छा-बनियान में किया हंगामा, तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन लौटी बारात

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद अंतर्गत बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशियां उस समय अचानक हंगामे और हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गईं, जब सात फेरे लेने से ठीक पहले दूल्हे की शर्मनाक हरकतों से क्षुब्ध होकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शराब के नशे में धुत दूल्हे ने न केवल मर्यादा की सारी हदें पार कीं, बल्कि विवाह स्थल पर जमकर उत्पाद भी मचाया। दुल्हन के इस साहसिक फैसले के बाद शादी की रस्में बीच में ही रोक दी गईं। दोनों पक्षों के बीच बढ़े विवाद के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और दूल्हे का मेडिकल परीक्षण कराया है।

कच्छा-बनियान में नाचने लगा दूल्हा, देखकर हैरान रह गए लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुढ़ाना क्षेत्र के डूंगर गांव से गाजे-बाजे के साथ बारात टांडा माजरा गांव पहुंची थी। घुड़चढ़ी और अगवानी के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन आरोप है कि जयमाला और फेरों की रस्म से ठीक पहले दूल्हे ने अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ मिलकर अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया। नशे का सुरूर चढ़ते ही दूल्हा आपा खो बैठा और उसने कथित रूप से अपने शेरवानी और अन्य कपड़े उतार दिए। वह केवल बनियान और कच्छा पहनकर विवाह स्थल पर इधर-उधर घूमते हुए हुड़दंग करने लगा। दूल्हे को इस अर्धनग्न और आपत्तिजनक हालत में हंगामा करते देख वधु पक्ष के मेहमान और ग्रामीण सन्न रह गए।

ALSO READ THIS :  यूपी: मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या, साथी ने कहा- "न्याय नहीं, बदला लेंगे"

दुल्हन करिश्मा का साहसिक फैसला, दहेज में बुलेट मांगने का भी आरोप

दूल्हे की इस बदतमीजी और शर्मनाक हरकत की भनक जैसे ही दुल्हन करिश्मा को लगी, उसने तुरंत स्टैंड लेते हुए ऐसे शराबी युवक के साथ अपनी जिंदगी बिताने से दोटूक शब्दों में मना कर दिया। दुल्हन के इनकार करते ही शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दुल्हन के पिता सरदमल ने लड़के वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐन वक्त पर दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज में ‘बुलेट’ मोटरसाइकिल की मांग भी की जा रही थी, जिसे पूरा न करने पर बारातियों की तरफ से कथित रूप से हवाई फायरिंग भी की गई।

पुलिस ने कराया मेडिकल, शिकायतों के आधार पर होगी कानूनी कार्रवाई

विवाह स्थल पर मारपीट और तनाव की स्थिति बनते देख ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी दूल्हे को हिरासत में लेकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) कराया, जिसमें उसके अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायतें मिल रही हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल यह अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में MDA की घोर लापरवाही उजागर! हाजी कमर के नोटिस पर सील कर दी रहिसा की प्रोपर्टी! विभाग की मनमानी पर आक्रोश

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें