Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर की पान मंडी में दिनदहाड़े चोरी, शातिर चोर की करतूत CCTV में रिकॉर्ड!

मुज़फ़्फ़रनगर की पान मंडी में दिनदहाड़े चोरी, शातिर चोर की करतूत CCTV में रिकॉर्ड!

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की पान मंडी में दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पानी पीने के बहाने दुकान के बाहर पहुंचे एक युवक ने बड़ी सफाई से माल से भरा पॉली बैग उठाया और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित व्यापारी अमन गुप्ता के अनुसार घटना 11 जुलाई, शनिवार को शाम करीब 6:20 बजे की है। उनकी पान मंडी में कनफेक्शनरी की दुकान है। दुकान के बाहर ग्राहकों और राहगीरों के लिए पानी का कैंपर रखा गया था। उसी दौरान एक युवक पानी पीने के बहाने वहां पहुंचा।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक पहले आराम से पानी पीता है, फिर इधर-उधर नजर दौड़ाता है और मौका मिलते ही वाटर कूलर के पास रखा माल से भरा पॉली बैग उठाकर वहां से निकल जाता है। दुकान पर मौजूद किसी व्यक्ति को उसकी इस हरकत का तत्काल पता नहीं चल सका।

व्यापारी ने बताया कि चोरी का पता बाद में तब चला जब सामान का मिलान किया गया। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने पर पूरी वारदात सामने आई। चोरी हुए बैग में 8 से 10 हजार रुपये कीमत की कनफेक्शनरी सामग्री रखी हुई थी।

पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह चौक विवाद में ट्विस्ट, बढ़ते दबाव के सामने झुके सत्यप्रकाश रेशु! धरना स्थल पहुंच होर्डिंग किया दान!

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें