Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में हरिद्वार से जल लेकर निकला शिवभक्त, अखिलेश यादव को दोबारा सीएम बनाने के लिए रखी मन्नत!

मुज़फ़्फ़रनगर में हरिद्वार से जल लेकर निकला शिवभक्त, अखिलेश यादव को दोबारा सीएम बनाने के लिए रखी मन्नत!

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। सावन की कांवड़ यात्रा के बीच बुधवार सुबह करीब 10 मुज़फ़्फ़रनगर में एक ऐसी कांवड़ पहुंची, जिसने श्रद्धालुओं के साथ राहगीरों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस कांवड़ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई थी। इस श्रावण में यह पहली बार है, जब अखिलेश यादव के नाम और तस्वीर वाली कांवड़ मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक से होकर गुजरी।

जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी बॉबी यादव हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने साथियों के साथ नोएडा स्थित शिवालय के लिए रवाना हुए हैं। बॉबी यादव का कहना है कि उन्होंने यह कांवड़ वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कामना के साथ उठाई है।

कांवड़ यात्रा के दौरान बॉबी यादव ने कहा कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और आस्था के साथ यह संकल्प लेकर निकले हैं। उनका दावा है कि “पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमारे भगवान समान हैं और हम उनकी सफलता व 2027 में मुख्यमंत्री बनने की कामना लेकर गंगाजल चढ़ाने जा रहे हैं।”

कांवड़ के साथ चल रहे उनके साथी सजी थार गाड़ी में यात्रा कर रहे हैं। जैसे ही यह कांवड़ मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक पहुंची, बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए रुक गए। कई लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें भी बनाई।

फिलहाल यह कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

ALSO READ THIS :  सरदार पटेल की 150वीं जयंती: हनुमत मंडल ने की बैठक, राष्ट्र एकता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें