Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में बिजली गुल, जनता का फूटा गुस्सा, बिजलीघर पर लोगों ने किया हंगामा

मुज़फ़्फ़रनगर में बिजली गुल, जनता का फूटा गुस्सा, बिजलीघर पर लोगों ने किया हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर के मिमलाना रोड क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शाम करीब चार बजे से बिजली नहीं आने पर सैकड़ों उपभोक्ता बिजलीघर पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई घंटे तक बिजली नहीं आने के कारण घरों में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के चलते पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि बिजलीघर पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था। वहीं, शिकायत के लिए संबंधित जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।

इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा, “जब बिल डिजिटल ले रहे हैं तो बिजली भी डिजिटल दीजिए।” लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में बिजली विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया था।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर कचहरी में दो पक्षों की जमकर मारपीट! मियां-बीवी के विवाद में 8 घायल, 'महाभारत' का Live Video वायरल
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें