Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » रीलबाजों पर कब कसेगा शिकंजा? मुजफ्फरनगर में थार की छत पर लेटकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट

रीलबाजों पर कब कसेगा शिकंजा? मुजफ्फरनगर में थार की छत पर लेटकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब लोगों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। मुज़फ़्फ़रनगर में एक बार फिर खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती महिंद्रा थार की छत पर लेटकर और खिड़की से बाहर लटककर नेशनल हाईवे पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो नेशनल हाईवे-58 का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार से दौड़ रही थार की छत पर एक युवक बेखौफ होकर लेटा हुआ है।

कुछ ही सेकेंड बाद वही युवक कार की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर खतरनाक करतब करता नजर आता है। इस दौरान हाईवे पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

मुज़फ़्फ़रनगर में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बाइक, कार और अन्य वाहनों से स्टंटबाजी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर रील के चक्कर में कभी बाइक, कभी स्कूटी और कभी कार से स्टंटबाजी कर वीडियो बनाना अब एक फैशन बनता जा रहा है। मुजफ्फरनगर में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ये थार वाला स्टंटबाजी का वीडियो इंस्टाग्राम पर मोहित शर्मा नामक आईडी से अपलोड किया गया है।

पुलिस ने कई मामलों में चालान, वाहन सीज करने और मुकदमे दर्ज करने जैसी कार्रवाई भी की है। बावजूद इसके कुछ लोग सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कानून और अपनी सुरक्षा दोनों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में चोर समझकर दलित की पीट-पीटकर हत्या, वायरल वीडियो से हड़कंप

 

 

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें