Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर पहुंची ATS की हाईटेक ड्रोन टीम: हाईटेक ‘टीथर्ड ड्रोन’ की निगरानी में रहेगा शिव चौक, लखनऊ से होगी कांवड़ मेले की लाइव मॉनिटरिंग

मुज़फ़्फ़रनगर पहुंची ATS की हाईटेक ड्रोन टीम: हाईटेक ‘टीथर्ड ड्रोन’ की निगरानी में रहेगा शिव चौक, लखनऊ से होगी कांवड़ मेले की लाइव मॉनिटरिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया जा रहा है। शिवभक्तों की सुरक्षा और शिव चौक क्षेत्र की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड यानि ATS की विशेष ड्रोन टीम मुज़फ़्फ़रनगर पहुंच गई है। सोमवार दोपहर टीम ने शहर के शिव चौक के सामने स्थित SD मार्केट की छत पर अत्याधुनिक ‘टीथर्ड ड्रोन’ का सेटअप स्थापित कर दिया है।

ATS सूत्रों के अनुसार यह हाईटेक ड्रोन पूरे शिव चौक और आसपास के कांवड़ मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी करेगा। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह सीधे लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय से जुड़ा रहेगा और वहां लगातार लाइव वीडियो फीड भेजेगा। यानी मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक की गतिविधियों पर 24 घंटे लखनऊ से भी नजर रखी जाएगी।

ATS का यह टीथर्ड ड्रोन कई आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है। रात के समय यह शक्तिशाली लाइट सिस्टम की मदद से पूरे क्षेत्र को रोशन करने में सक्षम है। जरूरत पड़ने पर यह लंबे समय तक हवा में रहकर निगरानी कर सकता है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखने में मदद मिलेगी।

कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। शिव चौक पर रैपिड एक्शन फोर्स यानि RAF की 16 सदस्यीय टीम भी अभी से तैनात की गई है। आठ-आठ जवानों की दो शिफ्टों में दिन-रात ड्यूटी लगाई गई है, ताकि भीड़ प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को ATS के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य विशेषज्ञ भी शिव चौक पहुंच सकते हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

ALSO READ THIS :  नई मंडी में देर रात धूं-धूं कर जला चश्मों का शोरूम, शीशे तोड़कर अंदर घुसी फायर ब्रिगेड, मची अफरा-तफरी,लाखों का नुकसान

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें