Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ऑनलाइन शपथ के जरिए मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस का बड़ा संदेश: SSP ने थानेदारों, सेवा शिविर संचालकों और डीजे ऑपरेटरों को ऑनलाइन दिलाई शपथ

ऑनलाइन शपथ के जरिए मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस का बड़ा संदेश: SSP ने थानेदारों, सेवा शिविर संचालकों और डीजे ऑपरेटरों को ऑनलाइन दिलाई शपथ

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार अपराह्न करीब 4 बजे एक अनूठी पहल करते हुए ऑनलाइन माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, कांवड़ सेवा शिविर संचालकों, डीजे संचालकों, कांवड़ यात्रियों और यात्रा से जुड़े अन्य लोगों को सामूहिक शपथ दिलाई।

ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने सभी प्रतिभागियों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इसलिए सभी संबंधित लोगों का सहयोग यात्रा को सफल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जनपद के सभी थानेदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग, सेवा शिविरों और संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की अफवाह, अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति सामने आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर और ध्वनि प्रदूषण पर भी सख्त संदेश दिया गया। सभी को शपथ दिलाई गई कि कोई भी व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नहीं करेगा। वहीं डीजे संचालकों से निर्धारित ध्वनि सीमा और प्रशासन द्वारा तय मानकों का पालन करने का संकल्प लिया गया, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगरः मीरापुर टोल प्लाजा पर हंगामा, भीम आर्मी और असपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, VIDEO

एसएसपी ने नशामुक्त कांवड़ यात्रा पर विशेष जोर देते हुए सभी श्रद्धालुओं और शिविर संचालकों से अपील की कि वे स्वयं भी किसी प्रकार का नशा न करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सेवा शिविर संचालक श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पुलिस-प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें