Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ADG का कांवड़ मार्ग निरीक्षण, शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा: शिव चौक से मदीना चौक तक पैदल गश्त, रामपुर तिराहा अस्थायी थाने का भी लिया जायज़ा

ADG का कांवड़ मार्ग निरीक्षण, शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा: शिव चौक से मदीना चौक तक पैदल गश्त, रामपुर तिराहा अस्थायी थाने का भी लिया जायज़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में रविवार देर रात मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) भानु भास्कर ने शनिवार देर रात करीब 11 बजे मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे कांवड़ मार्ग का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADG भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग पर बनाए गए पुलिस सहायता केंद्रों, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी, ड्यूटी प्वाइंट, पीएसी, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और निर्देश दिया कि प्रत्येक जवान पूरी सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए।

इसके बाद ADG ने शिव चौक से अहिल्याबाई चौक और मदीना चौक तक पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शिव चौक पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। पुलिस प्रशासन की इस पहल का शिवभक्तों ने भी स्वागत किया और सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्था की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान ADG ने रामपुर तिराहा स्थित अस्थायी कांवड़ थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के समापन तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी नेटवर्क और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग की लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: 15 लाख के नकली नोटों से व्यापारी को ठगने वाला गिरोह पकड़ा, 13 लाख की असली नकदी बरामद

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। सुरक्षा के साथ-साथ सेवा भाव भी बनाए रखा जाए, ताकि लाखों शिवभक्त सुरक्षित और सहज वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें