Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में भारतीय किसान यूनियन की जबरदस्त ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा: राकेश टिकैत बोले, ‘कौन रोकेगा ट्रैक्टर’? सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ शहर में निकली यात्रा

मुज़फ़्फ़रनगर में भारतीय किसान यूनियन की जबरदस्त ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा: राकेश टिकैत बोले, ‘कौन रोकेगा ट्रैक्टर’? सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ शहर में निकली यात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मुज़फ़्फ़रनगर में एक ओर भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने भी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ निकली यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पहुंची।

ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाए किसान यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किया। संगठन के मुताबिक अगस्त क्रांति और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जा रही यह यात्रा किसान एकता और देशभक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। भाकियू ने इसे अगस्त ट्रैक्टर क्रांति यात्रा नाम दिया है।

इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि अगस्त का महीना देश की आजादी से जुड़ा है और इसी वजह से अगस्त ट्रैक्टर क्रांति यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि भाकियू की यह ट्रैक्टर यात्रा वर्ष 2018 से जारी है और अगस्त के महीने में पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जानी चाहिए।

उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर आंदोलन के संकेत भी दिए। टिकैत ने कहा कि आने वाले समय में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी और किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करेंगे।
राकेश टिकैत ने कहा कि मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रैक्टरों को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने ट्रैक्टरों को किसानों की ताकत बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो ट्रैक्टर आंदोलन में भी आगे रहेंगे।

भाकियू की ओर से बताया गया कि यह ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगी। जनपद के सभी ब्लॉकों में भी ट्रैक्टर यात्राएं निकाली जाएंगी। संगठन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसानों के बीच राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश पहुंचाना है।

ALSO READ THIS :  मां और चाची को कंधों पर उठाकर निकला शिवभक्त: मुज़फ़्फ़रनगर में अनोखी ‘श्रवण कांवड़’ बनी आस्था और सेवा की मिसाल, 8 साल बाद फिर दोहराई अनोखी श्रवण कांवड़ यात्रा

यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के बीच भाकियू युवा जिलाध्यक्ष गुलबहार राव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शिव चौक पहुंची, उन्हें असहज महसूस हुआ।

इसके बाद उन्हें तत्काल पास के एक शोरूम में लिटाया गया और चिकित्सक को बुलाया गया। डॉक्टर ने मौके पर ही उनका उपचार किया।

 


[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें