Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर: हादसे में अधेड़ घायल, भगत सिंह रोड पर मची अफरा-तफरी, पुलिस ने कंट्रोल की स्थिति

मुजफ्फरनगर में बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर: हादसे में अधेड़ घायल, भगत सिंह रोड पर मची अफरा-तफरी, पुलिस ने कंट्रोल की स्थिति

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर के व्यस्त भगत सिंह रोड पर मंगलवार रात करीब 10:45 बजे एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक देवेंद्र घायल हो गया और उसकी रिक्शा टूटकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर हुए अचानक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

बताया गया कि भगत सिंह रोड पर ई-रिक्शा चालक देवेंद्र अपने वाहन के साथ मौजूद था। इसी दौरान तेज गति से आई वैगनआर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली क्षेत्र की आबकारी चौकी इंचार्ज शशि कपूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

भगत सिंह रोड शहर के प्रमुख एवं सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। मंगलवार रात सड़क हादसा होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अचानक हुई टक्कर के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायल ई-रिक्शा चालक देवेंद्र की हालत को देखते हुए उसे बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

सड़क हादसे के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। घटना को लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि टूटी रिक्शा को भी पुलिस ने कोतवाली पहुंचाया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा! प्रेमिका को बुलाने के लिए 5 घंटे टॉवर पर चढ़ा रहा, फिर हुआ ये...
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें