Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » भाकियू की गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं: मुज़फ़्फ़रनगर में पहली बार रात में होगी महापंचायत

भाकियू की गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं: मुज़फ़्फ़रनगर में पहली बार रात में होगी महापंचायत

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। 17 सितंबर को प्रस्तावित किसानों की रात्रि महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने तैयारी तेज कर दी है। नेता विकास शर्मा ने भी चरथावल इलाके में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पंचायत में किसानों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वह गांव-गांव पहुंचकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं और किसानों से पंचायत में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में विकास शर्मा ने मंगलवार रात 8 बजे से करीब 12 बजे तक कई गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर पंचायत में शामिल होने की अपील की।

इस दौरान किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में होने वाली यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी। उनके मुताबिक पंचायत में किसानों से जुड़ी गंभीर समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बार मुज़फ़्फ़रनगर में पहली बार रात्रि के समय महापंचायत आयोजित की जाएगी। उनका कहना है कि पंचायत में किसानों के हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

जनसंपर्क के दौरान विकास शर्मा ने किसानों से बड़ी संख्या में पंचायत में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए एकजुटता जरूरी है।

जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के दौरान कुशलपाल प्रधान, कपिल त्यागी, सेतु त्यागी, मोहित त्यागी, राजकुमार, ताजिम त्यागी, कल बंजारा त्यागी, राजेंद्र भगत, ठाकुर बृजपाल सिंह, मुकुल त्यागी, ठाकुर रवि चौहान, राजवीर सिंह त्यागी, पप्पन त्यागी, शाहिद और सागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: 15 साल के नाबालिग लड़के से 35 वर्षीय महिला से जबरन शादी! रोती मां ने एसएसपी को लगाई गुहार

17 तारीख को होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू की ओर से गांवों में संपर्क अभियान जारी है। अब देखना होगा कि रात्रि में आयोजित होने वाली इस पंचायत में किसानों की कितनी भागीदारी रहती है और संगठन की ओर से किन मुद्दों पर फैसले लिए जाते हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें