Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ईद मिलन समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सरकार पर तीखा हमला

ईद मिलन समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सरकार पर तीखा हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp

पूर्व मंत्री सैयदुल जमा और सलमान सईद के आयोजन ने दिखाया मजबूत जनाधार; महंगाई, गैस किल्लत और किसानों के मुद्दे पर घिरी सरकार

मुजफ्फरनगर। शहर के पचेंडा रोड स्थित प्लेटिनम रिसॉर्ट में आयोजित कांग्रेस के सर्व धर्म-सर्व समाज ईद मिलन समारोह में अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम का सफल और प्रभावशाली आयोजन कांग्रेस के पूर्व मंत्री सैयदुल जमा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान सईद द्वारा किया गया, जिसने पार्टी की स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ और जनसमर्थन को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।


ईद मिलन समारोह में विभिन्न वर्गों और समुदायों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक एकजुटता का बड़ा मंच बनकर उभरा। सैयदुल जमा और सलमान सईद की सक्रिय भूमिका और सशक्त नेतृत्व के चलते कार्यक्रम बेहद व्यवस्थित और प्रभावशाली रहा, जिसकी सराहना खुद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी की।


मुख्य अतिथि अजय राय ने मीडिया से बातचीत में महंगाई, बेरोजगारी और गैस सिलेंडर की किल्लत जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने हापुड़ और फर्रुखाबाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार जमीनी सच्चाई से मुंह मोड़ रही है, जबकि आम जनता परेशान है।


कोविड काल का हवाला देते हुए उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए और कहा कि उस दौरान लोगों को पर्याप्त इलाज और ऑक्सीजन नहीं मिल सका।


इसके साथ ही उन्होंने शाहजहांपुर में शहीदों की मूर्तियां तोड़े जाने के मामले को गंभीर बताते हुए इसे शहीदों का अपमान बताया। उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान जैसे महान क्रांतिकारियों का उल्लेख करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ALSO READ THIS :  किशोरी के 'अपहरण' पर शहर कोतवाली में धरना, 'बेटी लौटाओ वरना मर जाएंगे'; पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम


अजय राय ने किसानों के गन्ना भुगतान, निषाद समाज की समस्याओं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
मंच से उन्होंने भाजपा पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जनता से ऐसी ताकतों के खिलाफ खड़े होने की अपील की।


कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और विभिन्न समुदायों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि सैयदुल जमा और सलमान सईद के नेतृत्व में कांग्रेस जनपद में अपने संगठन को मजबूती देने में जुटी हुई है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें