Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में भाकियू लाल बहादुर शास्त्री का आगाज, जिला कार्यालय का उद्घाटन, मंडल अध्यक्ष बोले- किसानों के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा

मुजफ्फरनगर में भाकियू लाल बहादुर शास्त्री का आगाज, जिला कार्यालय का उद्घाटन, मंडल अध्यक्ष बोले- किसानों के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री ने जिले में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों की शुरुआत कर दी है। न्याज़ीपुरा मुख्य चौराहे पर संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चौधरी शादाब के कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भाकियू लाल बहादुर शास्त्री के मंडल अध्यक्ष मोनिस गौर ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों और मजदूरों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चौधरी शादाब ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचारों और सिद्धांतों पर काम करेगी। संगठन का उद्देश्य दबे-कुचले किसानों और मजदूरों की आवाज को अधिकारियों और शासन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी विभाग में भ्रष्टाचार या किसानों के हितों की अनदेखी सामने आती है तो संगठन उसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएगा।

मंडल अध्यक्ष बोले- किसान और मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ेगा संगठन

भाकियू लाल बहादुर शास्त्री के मंडल अध्यक्ष मोनिस गौर ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसान भी मजदूरों की तरह ही संघर्ष कर रहा है, क्योंकि देश में पारंपरिक जमींदारी व्यवस्था समाप्त हो चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों में किसानों और मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री उनके साथ खड़ी होकर उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ संघर्ष करेगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 'चाकू वाली हसीना'! चाकू लहराती शहर में घूम रही नकाबपोश युवती, वीडियो वायरल

जिला अध्यक्ष चौधरी शादाब ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष मोनिस गौर द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के ईमानदार नेतृत्व और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर किया गया है। संगठन समाज के कमजोर वर्गों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगा।

उन्होंने कहा कि देशभर में किसानों के सामने कई समस्याएं हैं, लेकिन वर्तमान समय में इंडो-अमेरिका ट्रेड डील एक बड़ा मुद्दा है। इसी मुद्दे को लेकर आगामी 21 जुलाई को दिल्ली के राजघाट पर महापंचायत आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राजघाट महापंचायत को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। संगठन का दावा है कि इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल होंगे और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें