Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » साली के घर में बहनोई का तांडव: बीवी से हाथापाई, भांजियों से अभद्रता! महिलाओं से मारपीट-तोड़फोड़ का भी आरोप, छीन ले गया नकदी भरा पर्स

साली के घर में बहनोई का तांडव: बीवी से हाथापाई, भांजियों से अभद्रता! महिलाओं से मारपीट-तोड़फोड़ का भी आरोप, छीन ले गया नकदी भरा पर्स

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के अमित विहार में एक महिला ने अपने बहनोई और उसके साथ आए तीन अन्य लोगों पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, अभद्रता, तोड़फोड़ और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी छोटी बहन पिंकी अपनी मर्जी से मेरठ से उसके घर रहने आई थी। इसी बात को लेकर 10 सितंबर की रात करीब साढ़े सात बजे पिंकी का पति संदीप अपने दोस्त बबली और दो अन्य लोगों के साथ कथित रूप से घर में घुस आया।

रविवार सुबह करीब 7 बजे पीड़िता रेखा पत्नी ऋषिपाल द्वारा मीडिया को मामले से जुड़े दो CCTV फुटेज और मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो उपलब्ध कराया। पीड़िता के मुताबिक, संदीप और उसके साथ आए लोगों के पास कथित तौर पर हथियार थे। घर में घुसते ही वे उसकी बहन पिंकी, रेखा की दोनों बेटियों सोनम और मोनी समेत घर की महिलाओं की वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि वे महिलाओं पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए पिंकी को घर में बंधक बनाकर रखने की बात कह रहे थे।

रेखा का आरोप है कि जब महिलाओं ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेटी सोनम का हाथ पकड़कर कथित रूप से खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके और साथ आए लोगों ने घर की महिलाओं के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान हुई छीना-झपटी में पिंकी के पास मौजूद 2500 रुपये भी ले लिए गए।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में मीरापुर पुलिस दबंगई का वीडियो वायरल, दरोगा पर कार्रवाई

शिकायतकर्ता के अनुसार, विवाद बढ़ने पर परिवार ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के आने की जानकारी होते ही आरोपी घर में तोड़फोड़ करते हुए महिलाओं को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।

रेखा का कहना है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने पूरी घटना बताई और नई मंडी थाने में लिखित शिकायत भी दी। हालांकि, शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और केवल उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। परिवार की अन्य महिलाओं का मेडिकल परीक्षण नहीं कराने का भी आरोप लगाया गया है।

महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा है कि घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में संबंधित थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश देने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें