Home » Blog » छत्तीसगढ़ रेल हादसा: बिलासपुर के लालखदान में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 4 मौतें, दर्जन भर घायल, रूट पर ट्रेनें डायवर्ट

छत्तीसगढ़ रेल हादसा: बिलासपुर के लालखदान में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 4 मौतें, दर्जन भर घायल, रूट पर ट्रेनें डायवर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के लालखदान रेलवे स्टेशन के पास एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के आमने-सामने टकराने से बड़ा हादसा हो गया। हावड़ा रूट पर हुई इस टक्कर में पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 4 यात्रियों की मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक घायल हो गए।

मुजफ्फरनगर में शीरा नीति 2025-26 को लेकर अहम बैठक! चीनी मिलों पर सख्त निगाह, अवैध शराब पर लगाम!

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम, मेडिकल यूनिट और स्थानीय प्रशासन को मौके पर पहुंचाया। रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया, और कई ट्रेनें डायवर्ट कर दी गईं।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार दोपहर पैसेंजर ट्रेन (हावड़ा-मुंबई मार्ग) और मालगाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, जबकि घायलों में स्थिति गंभीर है।

घायलों को बिलासपुर मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन सिग्नलिंग खराबी या ड्राइवर की गलती का शक है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिलाधिकारी संजय अग्रवाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल राहत कार्यों के निर्देश दिए और घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा, “दुखद हादसे की जानकारी मिली। रेलवे टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। PMO से समन्वय में सहायता सुनिश्चित करेंगे।”

ऑस्ट्रेलिया में ड्रग सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा धावा, 270 किलो ड्रग्स जब्त, 18 गिरफ्तार

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए: चंपा जंक्शन (808595652), रायगढ़ (975248560), पेंड्रा रोड (8294730162), स्थल (9752485499, 8602007202)। ये 24×7 सक्रिय हैं। रूट पर ट्रेनें डायवर्ट: हावड़ा-मुंबई मेल रायपुर-बिलासपुर डायवर्ट।

ALSO READ THIS :  दक्षिण कोरिया-चीन संबंधों को नई गति: राष्ट्रपति ली ने शी जिनपिंग को बताया 'अटूट साझेदार', Gyeongju APEC समिट में पहली शिखर बैठक

 

 

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें