Home » विविध इंडिया » पुलिस ने 12 घंटों में लौटा दी ‘मां की ममता’! किडनैपर महिला को साथी समेत दबोचा, 2 दिन का बच्चा अस्पताल से किया था चोरी, मां बोली, ‘थैंक्यू दिल्ली पुलिस’

पुलिस ने 12 घंटों में लौटा दी ‘मां की ममता’! किडनैपर महिला को साथी समेत दबोचा, 2 दिन का बच्चा अस्पताल से किया था चोरी, मां बोली, ‘थैंक्यू दिल्ली पुलिस’

Delhi Rohini Newborn Stolen Recovered in 12 Hours
Facebook
Twitter
WhatsApp

अस्पताल में मां की गोद से चुराया गया नवजात 12 घंटे से भी कम समय में पुलिस ने बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया; आरोपी महिला और उसके साथी की धरपकड़ ने पूरे दिल्ली में सुकून की लहर दौड़ा दी!

 


दिल्ली। मंगलवार को रोहिणी स्थित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल से महज 2 दिन के नवजात बच्चे की चोरी की खबर से पूरी राजधानी हिल गई। बच्चे की मां को नींद में धोखा देकर एक महिला ने बच्चे को खिलाने के बहाने गोद में लेकर अस्पताल से फरार हो गई।

जैसे ही मां की नींद खुली और बच्चा गायब मिला, परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही रोहिणी जिले की नार्थ रोहिणी थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

Delhi Rohini Newborn Stolen Recovered in 12 Hours

पुलिस ने कर दिखाया कमाल

रोहिणी जिले के एडिशनल डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से महिला की तस्वीर मिलते ही पुलिस ने कई टीमें गठित कीं। टेक्निकल सर्विलांस, लोकल इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर महिला की तलाश शुरू हुई।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में आधी रात को जबरदस्त विस्फोट से दहला शाहपुर, ज़मीदोज़ हुई तीन दुकानें, गहराया राज़

महिला ने पुलिस को चकमा देने के लिए मेट्रो, रिक्शा और कई वाहन बदले, लेकिन पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उसे और उसके साथी को धर दबोचा। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित था।

Delhi Rohini Newborn Stolen Recovered in 12 Hours

आरोपी महिला और साथी गिरफ्तार

आरोपी महिला करीब 40 साल की है, जबकि उसका साथी 20 साल का बताया जा रहा है। दोनों नोएडा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे को सकुशल मां-बाप को सौंप दिया गया। माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे पुलिस का बार-बार शुक्रिया अदा कर रहे हैं और उन्हें दुआएं दे रहे हैं।

ALSO READ THIS :  रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ रिलीज, विजयवाड़ा में थिएटर्स में उमड़ा फैंस का हुजूम

परिवार की खुशी, पुलिस की तारीफ

 

परिवार ने कहा,

“हमारी आंखों के सामने बच्चा गायब हो गया था, हम टूट चुके थे। लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में चमत्कार कर दिखाया।”

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने में जहर पीकर पहुंची विधवा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पहुंचाया अस्पताल

एडिशनल डीसीपी राजीव रंजन ने कहा,

“आरोपी महिला ने अस्पताल में ही मां से जान-पहचान बढ़ाई थी और विश्वास जीतकर बच्चे को ले गई। पुलिस अब दोनों से गहन पूछताछ कर रही है कि क्या उन्होंने पहले भी ऐसी वारदात की है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।”

Delhi Rohini Newborn Stolen Recovered in 12 Hours

सतर्कता का संदेश

बीते दिनों दिल्ली में बच्चे चोरी की कई खबरें आई हैं। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने लोगों को राहत दी है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। अस्पतालों में अनजान लोगों पर भरोसा न करें। बच्चे को किसी अनजान के हाथ में न दें। तुरंत संदेह होने पर पुलिस को सूचित करें।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें