Home » उत्तर प्रदेश » बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास हादसा, कार नाले में पलटी; बुजुर्ग की मौत, 6 घायल

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास हादसा, कार नाले में पलटी; बुजुर्ग की मौत, 6 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

बागपत। उत्तरप्रदेश के बागपत जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ जैन मंदिर में दर्शन कर नोएडा लौट रहा एक परिवार रविवार देर शाम हादसे का शिकार हो गया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में बुजुर्ग महावीर प्रसाद जैन (75) की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए।

नोएडा के सेक्टर-19 निवासी महावीर प्रसाद जैन अपनी पत्नी आशा जैन, बेटे अमित जैन, बेटी मोनिका, भाई अशोक कुमार और चालक देवेंद्र समेत अन्य परिजनों के साथ बड़ागांव स्थित जैन मंदिर में दर्शन करने आए थे। देर शाम करीब नौ बजे वापस लौटते समय उनकी कार मोड़ के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। नाले में पानी होने के कारण कार में सवार लोग डूबने लगे।

राहगीरों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बड़ागांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महावीर प्रसाद जैन को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि हादसे की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ THIS :  बागपत में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान, छह किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें