Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बच्चों की कहासुनी पर बड़ों में खूनी संघर्ष: बीच सड़क खूब चले लाठी-डंडे और जमकर हुआ पथराव, CCTV में कैद वायरल

मुजफ्फरनगर में बच्चों की कहासुनी पर बड़ों में खूनी संघर्ष: बीच सड़क खूब चले लाठी-डंडे और जमकर हुआ पथराव, CCTV में कैद वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ी गांव में बच्चों की कहासुनी का विवाद बड़ों के बीच पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव भी किया गया। मारपीट और पथराव की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक पक्ष लियाकत और दूसरा पक्ष जब्बार का है, जिनके बच्चों के बीच मंगलवार दोपहर पतंग उड़ाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। शुरुआत में बच्चों के बीच हुआ विवाद बाद में दोनों परिवारों के बड़ों तक पहुंच गया। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

वायरल CCTV फुटेज में सड़क पर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। हाथों में लाठी-डंडे नजर आ रहे हैं और दोनों तरफ से पथराव भी होता दिखाई दे रहा है। अचानक हुए इस संघर्ष से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी डंडों से लैस है और इस तरह से आमने-सामने मोर्चा संभाले हुए हैं जैसे कोई युद्ध हो रहा हो। दोनों पक्षों में करीब 20 से 30 लोग मैदान में नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि संघर्ष के दौरान एक महिला और एक बच्चे को भी चोट आई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। हैरत इस बात की है कि इतना बड़ा विवाद होने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी और ना ही दोनों पक्षों की तरफ से कोई पुलिस के पास पहुंचा।

ALSO READ THIS :  प्राचीन देवस्थान की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग: देवस्थान और कब्रिस्तान की भूमि अलग-अलग चिह्नित होने के बावजूद कराया जा रहा निर्माण, डीएम से बोले- पैमाइश के बाद भी नहीं हटा निर्माण

मामले की वायरल वीडियो जैसे ही पुलिस के पास पहुंची, मीरापुर थाना पुलिस एक्टिव हो गई। थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें