Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स की फ्रेशर पार्टी में छात्राओं का ‘रैंप वॉक’: तिलक लगाकर हुआ नए स्टूडेंट्स का वेलकम, विद्यार्थियों ने मंच पर दिखाया हुनर; भविष्य के सपनों को भी किया साझा

एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स की फ्रेशर पार्टी में छात्राओं का ‘रैंप वॉक’: तिलक लगाकर हुआ नए स्टूडेंट्स का वेलकम, विद्यार्थियों ने मंच पर दिखाया हुनर; भविष्य के सपनों को भी किया साझा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में प्रथम सेमेस्टर के नवआगंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए रविवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 2 बजे से शाम करीब 5 बजे तक आयोजित हुए इस कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कॉलेज में अपने शुरुआती अनुभव साझा किए।

कॉलेज के सभागार में नृत्य और गायन समेत कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कई छात्राओं द्वारा ‘रैंप वॉक’ करके महफ़िल लूट ली, जबकि छोटे बच्चों ने भी नए स्टूडेंट्स का भगवान भोलेनाथ के गीत में मनमोहक नृत्य कर सबका मन मोह लिया।

बीए विभाग की एचओडी डॉ. एकता मित्तल ने बताया कि फ्रेशर पार्टी केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को मंच पर अपने सीनियर्स से संवाद करने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भविष्य की योजनाओं को साझा करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को अलग-अलग उपाधियों और उपहारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई।

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा फात्मा और खुशी ने कॉलेज में पढ़ाई के माहौल और शिक्षकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने फ्रेशर पार्टी के माहौल को भी शानदार बताया। छात्रा खुशी ने भविष्य में बैंक मैनेजर बनने की अपनी इच्छा साझा करते हुए अपने करियर लक्ष्य के बारे में बताया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में सीए पर करोड़ों की वित्तीय धांधली के आरोप: जांच की मांग लेकर SSP दफ्तर पहुंचा हिंदू रक्षा दल, फर्जी बिलिंग और बोगस फर्मों से लेकर GST चोरी का आरोप
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें