Home » विविध इंडिया » गुरु गोबिंद सिंह सामाजिक भेद मिटाने के लिए आजीवन प्रतिबद्ध रहे: अमित शाह

गुरु गोबिंद सिंह सामाजिक भेद मिटाने के लिए आजीवन प्रतिबद्ध रहे: अमित शाह

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली। सिखों के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति ज्योत दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। अमित शाह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह सामाजिक भेद मिटाने के लिए आजीवन प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना कर सिख धर्म को सेवा के साथ-साथ रक्षा का सशक्त स्तंभ बनाया। उनका त्याग, साहस और मानवता के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि अधर्म और अन्याय के विरुद्ध शौर्य व पराक्रम के प्रतीक सरबंसदानी गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि सामाजिक भेद मिटाने के लिए आजीवन कटिबद्ध रहे गुरु साहिब ने खालसा पंथ की स्थापना कर सिख धर्म को सेवा और रक्षा का सशक्त आधार प्रदान किया।

अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह के सर्वोच्च त्याग का उल्लेख करते हुए कहा कि पिता, माता और चारों पुत्रों का बलिदान देने के बाद भी वे स्वधर्म और स्वसंस्कृति के मार्ग से विचलित नहीं हुए। उन्होंने त्याग और समर्पण का ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया, जो अद्वितीय है। मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले दशम गुरु का जीवन अनंतकाल तक हर पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा।

मनोहर लाल बोले- सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष की मिसाल है गुरु साहिब का जीवन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी गुरु गोबिंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि धर्म, साहस, त्याग और अदम्य शौर्य के अमर प्रतीक, सिख पंथ के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज के ज्योति ज्योत दिवस पर उनके पावन चरणों में कोटिशः नमन।

ALSO READ THIS :  यूजीसी नेट में गड़बड़ी पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं

उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का संपूर्ण जीवन सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए किए गए अद्वितीय संघर्ष, असीम त्याग और सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणादायी मिसाल है। अपने साहस, तप और आध्यात्मिक तेज से उन्होंने मानवता को अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े होने तथा राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व समर्पित करने का मार्ग दिखाया। उनके विचार युगों-युगों तक मानवता को साहस, सेवा और धर्मनिष्ठा की प्रेरणा देते रहेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने सत्य, सेवा और त्याग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि महान धर्मयोद्धा, सिखों के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह महाराज का जीवन धर्म की रक्षा और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित रहा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुरु साहिब का पराक्रमी जीवन सभी को हमेशा सत्य, सेवा और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। उनके पवित्र विचार मानवता के कल्याण और मंगल का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

ओम बिरला ने बताया भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की अमूल्य धरोहर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गुरु गोबिंद सिंह को नमन करते हुए कहा कि खालसा पंथ के संस्थापक और सिखों के दसवें गुरु का संपूर्ण जीवन धर्म, सत्य, न्याय और मानवीय गरिमा की रक्षा के लिए किए गए अद्वितीय संघर्ष का अनुपम उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने अपने विचारों, आध्यात्मिक चेतना और अदम्य साहस से समाज को अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े होने की प्रेरणा दी। त्याग, तपस्या, वीरता और मानवता के प्रति समर्पण से ओतप्रोत उनका जीवन भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उनके आदर्श सभी को धर्मनिष्ठा, परोपकार और कर्तव्यपालन के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

ALSO READ THIS :  एनसीआर में मौसम ने ली करवट, 27 सितंबर को येलो अलर्ट; बारिश और तेज हवाओं से गर्मी-उमस से मिलेगी राहत
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें