Home » उत्तराखंड » हरिद्वार में 7 महीने से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार: बुग्गावाला पुलिस ने गांव से दबोचा, NDPS एक्ट में था वांछित

हरिद्वार में 7 महीने से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार: बुग्गावाला पुलिस ने गांव से दबोचा, NDPS एक्ट में था वांछित

Facebook
Twitter
WhatsApp

हरिद्वार। एनडीपीएस एक्ट के मामले में सात माह से वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपित को बुग्गावाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी हरिद्वार की ओर से पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर इनामी और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम आरोपित की तलाश में लगातार सुरागरसी और पतारसी कर रही थी।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयासों के बाद सात माह से वांछित चल रहे दिलबहार उर्फ दिलबर पुत्र नाजिम निवासी गांजा माजरा, थाना बुग्गावाला को देर रात उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

ALSO READ THIS :  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें