Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 31 दरोगा–इंस्पेक्टर समेत महिला थाना SHO बदलीं, कई चौकियों के प्रभारी भी बदले, देर रात ज़ारी हुए आदेश

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 31 दरोगा–इंस्पेक्टर समेत महिला थाना SHO बदलीं, कई चौकियों के प्रभारी भी बदले, देर रात ज़ारी हुए आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस में एक साथ बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। SSP संजय कुमार वर्मा द्वारा बुधवार–गुरुवार की देर रात करीब 2 बजे महिला थाना प्रभारी समेत कुल 31 दारोगा–इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया है। इनमें कई थानों के अतिरिक्त प्रभारी, चौकी प्रभारी के अलावा लाइन हाज़िर किए गए दरोगा शामिल हैं। इस फेरबदल में महिला थाना से लेकर सिखेड़ा, खतौली, शाहपुर, तितावी, ककरौली, चरथावल, खालापार और रतनपुरी क्षेत्र तक कई जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

महिला थाना प्रभारी के संगीता डागर को गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त किया गया है, जबकि महिला सहायता प्रकोष्ठ (परामर्श केंद्र) में तैनात सब–इंस्पेक्टर प्रीति चाहल को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सब–इंस्पेक्टर लतेश वर्मा को महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।


अपराध शाखा के स्तर पर भी बदलाव हुआ है। इंस्पेक्टर सुनील मिश्रा को अतिरिक्त प्रभारी अपराध थाना सिविल लाइन और इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह को अतिरिक्त क्राइम इंस्पेक्टर थाना मीरापुर भेजा गया है। सपा नेताओं के हाउस अरेस्ट के मामले में लाइन हाज़िर किए गए सब–इंस्पेक्टर मुकुल कश्यप को थाना सिखेड़ा और सब–इंस्पेक्टर सीताराम को थाना खतौली भेजा गया है।

सिखेड़ा क्षेत्र में भी कई जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सब–इंस्पेक्टर दीपक शर्मा को मीरापुर दलपत चौकी से थाना सिखेड़ा भेजा गया है। सब–इंस्पेक्टर अरुण कुमार को सिखेड़ा नहर पुल चौकी से थाना तितावी भेजा गया है, जबकि सब–इंस्पेक्टर पंकज सागर को पुलिस लाइन से सिखेड़ा नहर पुल चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। सब–इंस्पेक्टर राहुल वर्मा को रतनपुरी से भंडूर चौकी, थाना सिखेड़ा भेजा गया है।



खालापार क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। सब–इंस्पेक्टर विकास सिंघल को बहलना चौकी से एसएसआई थाना खालापार बनाया गया है, जबकि सब–इंस्पेक्टर संजय सिंह को एसएसआई खालापार से वहलना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सब–इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह को कच्ची सड़क चौकी, सिविल लाइन से प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

तितावी और रतनपुरी क्षेत्र में भी कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। सब–इंस्पेक्टर नरेश सिंह को थाना शाहपुर से नगला रियावली चौकी, रतनपुरी भेजा गया है। सब–इंस्पेक्टर के. प्रसाद को रतनपुरी से मीरापुर दलपत चौकी, जानसठ की जिम्मेदारी दी गई है। सब–इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह को जसोई चौकी से थाना तितावी भेजा गया है, जबकि सब–इंस्पेक्टर विनोद कुमार को थाना पुरकाजी से जसोई चौकी, तितावी भेजा गया है।

ALSO READ THIS :  नहाते समय बनाई अश्लील VIDEO, फिर डेढ़ साल तक किया ब्लैकमेल: पीड़िता ने रेप के साथ–साथ नकदी एवं जेवर ऐंठने का भी लगाया आरोप, SSP से गुहार



चरथावल और कोतवाली नगर क्षेत्र की चौकियों में भी फेरबदल हुआ है। सब–इंस्पेक्टर गोविंद चौधरी को कुटेसरा चौकी से रामलीला टिल्ला चौकी, कोतवाली नगर भेजा गया है। वहीं सब–इंस्पेक्टर विक्रांत कुमार को रामलीला टिल्ला से कुटेसरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। महिला सब–इंस्पेक्टर रेनू को थाना तितावी से थाना चरथावल और महिला सब–इंस्पेक्टर डॉली को थाना चरथावल से थाना तितावी भेजा गया है।

मीरापुर और ककरौली क्षेत्र में भी नई तैनाती की गई है। सब–इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को बीआईटी चौकी, मीरापुर से थाना मीरापुर भेजा गया है। थाना भोपा से सब–इंस्पेक्टर सुनील कुमार को थाना ककरौली और थाना फुगाना से सब–इंस्पेक्टर मोहित कुमार को भी थाना ककरौली भेजा गया है। वहीं थाना ककरौली से सब–इंस्पेक्टर संजय शर्मा को थाना सिविल लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा सब–इंस्पेक्टर गंभीर सिंह को थाना सिखेड़ा से डायल-112 भेजा गया है। रोहाना चौकी से लेकर कच्ची सड़क चौकी तक भी प्रभार बदले गए हैं। सब–इंस्पेक्टर हिमांशु शर्मा को सिविल लाइन से रोहाना चौकी और सब–इंस्पेक्टर मोहित कुमार को रोहाना चौकी से कच्ची सड़क चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग के आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में पुलिस अधिकारियों की नई टीम के साथ कामकाज शुरू होगा।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें