Home » गुनाह » महाअष्टमी की रात हावड़ा में गोलीबारी: एक की मौत, एक घायल

महाअष्टमी की रात हावड़ा में गोलीबारी: एक की मौत, एक घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली.  आईएएनएस)। महाअष्टमी की देर रात हावड़ा के संध्या बाजार इलाके में फायरिंग की घटना हुई।

इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ। घायल को हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर हावड़ा सिटी पुलिस पहुंच मामले की जांच कर रही है।

 

अक्टूबर 2025: व्रत-त्योहारों का धमाकेदार मेला, दशहरा से छठ तक… जानिए हर तारीख का रंग-बिरंगा पर्व!

वहीं, अष्टमी की रात गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बिहार के गोपालगंज के ग्राम पंचायत क्षेत्र के मुखिया सुरेश यादव (50) हावड़ा थाने के बिहारी बसु लेन पर टहल रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने कथित तौर पर उन्हें पीछे से तीन राउंड गोली मार दी।

 

यूजीसी ने 54 निजी विश्वविद्यालयों को पारदर्शिता में चूक के लिए चेतावनी दी

 

सुरेश मौके पर ही लहूलुहान अवस्था में गिर पड़े। सूचना मिलते ही हावड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें गंभीर हालत में हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि सुरेश हावड़ा थाना क्षेत्र में घूमने आए थे।

नेपाल ने वेस्टइंडीज को हराकर रचा T20 क्रिकेट में नया इतिहास


इसी मौके पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बदमाशों का बिहार से कोई संबंध तो नहीं है। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए हैं।

 

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web
ALSO READ THIS :  पैर में लाइट बांधकर रात में उड़ाया कबूतर, गांव वालों ने ड्रोन समझकर बुला ली पुलिस, गिरफ्तार
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें