Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग के जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, प्रधान पति को हिरासत में लेने पर थाने में हंगामा

मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग के जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, प्रधान पति को हिरासत में लेने पर थाने में हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में बिजली बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़ा बवाल बन गया। विद्युत विभाग की टीम और ग्राम प्रधान पक्ष के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष मंसूरपुर थाने पहुंच गए, जहां भी काफी देर तक कहासुनी और हंगामे का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग की टीम गांव में बिजली बिल वसूली और संबंधित कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान ग्राम प्रधान पक्ष और विभागीय अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्राम प्रधान ने विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) मोहर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं विद्युत विभाग की ओर से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष मंसूरपुर थाने पहुंचे, जहां भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। भाकियू ने जेई मोहर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में धरना शुरू कर दिया और विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठाए। संगठन का आरोप है कि ग्राम प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

हंगामे के बीच पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई की और ग्राम प्रधान के पति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया तथा उन्होंने हिरासत का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।

ALSO READ THIS :  माफिया सरगना रहे विक्की त्यागी का बेटा रक्षित उर्फ दक्ष पुलिस मुठभेड़ में घायल! मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, ज़ख़ीरा बरामद

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें