Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » बुजुर्ग हत्याकांड पर राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप सख्त: अफसरों से 2 दिन के अंदर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश, परिजनों से मिल निजी कोष से ₹50 हजार की मदद की

बुजुर्ग हत्याकांड पर राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप सख्त: अफसरों से 2 दिन के अंदर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश, परिजनों से मिल निजी कोष से ₹50 हजार की मदद की

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में 80 साल के जयसिंह कश्यप की हत्या के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग व न्याय का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को हत्याकांड की जांच में तेजी लाने और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपने निजी कोष से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके साथ ही शासन स्तर से अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि इस हत्याकांड के मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंत्री ने कहा कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और दो दिन के भीतर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रत्येक आरोपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध करेंगे।

राज्यमंत्री ने परिजनों को सुरक्षा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया। उन्होंने अधिकारियों से मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।

ALSO READ THIS :  Exclusive: मुजफ्फरनगर में पेपर मिलों की चिमनियों पर अब IIT रुड़की का पहरा, धुएं के खेल पर कसेगा शिकंजा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें