Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » ‘जनपद कला उत्सव’ में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर का परचम: शास्त्रीय गायन और मूर्तिकला में छात्राओं ने हासिल की बाजी, अक्षिता-अनन्या ने जीता प्रथम स्थान

‘जनपद कला उत्सव’ में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर का परचम: शास्त्रीय गायन और मूर्तिकला में छात्राओं ने हासिल की बाजी, अक्षिता-अनन्या ने जीता प्रथम स्थान

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव में नई मंडी के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न कला विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भागवंती विद्यालय की दो छात्राओं ने अपनी-अपनी कला विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

कक्षा 11-डी की छात्रा अक्षिता धीमान ने शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 11-बी की छात्रा अनन्या शर्मा ने मूर्तिकला प्रतियोगिता में अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

दोनों छात्राओं की सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों के साथ कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान को दर्शाती है।

छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में विद्यालय की कला प्रमुख रेशू सैनी, शालिनी ठाकुर, संगीत प्रमुख पारुल माहेश्वरी और लक्ष्मी माहेश्वरी का विशेष मार्गदर्शन रहा। शिक्षिकाओं ने छात्राओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अक्षिता धीमान और अनन्या शर्मा अब प्रयागराज स्थित राज्य शिक्षा संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि दोनों छात्राएं राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और मुज़फ़्फ़रनगर का नाम रोशन करेंगी।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे समेत दो की मौत, परिवार में कोहराम
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें