Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में चरथावल रोड पर 60 फीट सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसील में दिया धरना

मुजफ्फरनगर में चरथावल रोड पर 60 फीट सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसील में दिया धरना

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में चरथावल रोड पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराने के आरोप को लेकर शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने सदर तहसील में धरना दिया। ग्राम निरधना निवासी नईम अली ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंचे और कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़ित का आरोप है कि चरथावल रोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क के लिए छोड़ी गई करीब 60 फीट चौड़ी जगह पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। इससे भविष्य में सड़क चौड़ीकरण के दौरान समस्या खड़ी हो सकती है।

नईम अली ने DM के नाम दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि चरथावल रोड पर निरधना मोड़ के पास उनका 428 वर्गमीटर का प्लॉट है, जो खसरा संख्या 1908 और 1909 में दर्ज है। उनका आरोप है कि वेदपाल सिंह पुत्र होशियार सिंह ने 105 वर्गमीटर भूमि का बैनामा पुरुषोत्तम पुत्र घनश्याम के नाम कराया है। शिकायतकर्ता ने इस बैनामे को फर्जी तरीके से किए जाने का आरोप भी लगाया है। प्रार्थना पत्र में योगेंद्र कुमार का नाम भी इस जमीन से जुड़े विवाद के संदर्भ में दर्ज है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके प्लॉट के आगे पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क के लिए करीब 60 फीट चौड़ी जगह छोड़ी गई थी। आरोप है कि इस जगह पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। नईम अली का कहना है कि संबंधित लोगों का इस जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि अभी निर्माण नहीं रोका गया तो भविष्य में सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्रशासन और पीडब्ल्यूडी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूटी पर खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल: व्यस्त सड़क पर चलती स्कूटी पर घुटनों के बल खड़ा नजर आया युवक, पीछे चल रहे युवकों ने बनाया वीडियो

इसी मुद्दे को लेकर शनिवार दोपहर नईम अली ग्रामीणों के साथ सदर तहसील पहुंचे और धरना देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी से एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर को मौके की जांच कराकर निर्माण रुकवाने के निर्देश देने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।

फिलहाल जमीन के स्वामित्व, बैनामों और सड़क के लिए छोड़ी गई जगह की वास्तविक स्थिति की पुष्टि राजस्व अभिलेखों और पीडब्ल्यूडी के रिकॉर्ड की जांच से ही हो सकेगी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें