Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में वोटर लिस्ट अपडेट का महाअभियान: चरथावल के बूथों पर पहुंचे DM और SDM, BLO को दिए कड़े निर्देश, फॉर्म, जेंडर रेशियो और अपडेट पर पैनी नजर

मुज़फ़्फ़रनगर में वोटर लिस्ट अपडेट का महाअभियान: चरथावल के बूथों पर पहुंचे DM और SDM, BLO को दिए कड़े निर्देश, फॉर्म, जेंडर रेशियो और अपडेट पर पैनी नजर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज 28 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित इस अभियान के दौरान BLO मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में जुटे हैं। शनिवार को DM एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव ने विधानसभा क्षेत्र 12 चरथावल के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति देखी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी सबसे पहले गांधी इंटर कॉलेज, रोहाना रोड चरथावल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कस्बा चरथावल स्थित जय हिंद इंटर कॉलेज और नगला राई के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया। यहां मौजूद BLO से मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति, अब तक प्राप्त हुए फॉर्म और जेंडर रेशियो की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने BLO से पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने प्राप्त फॉर्म और मतदाता सूची से संबंधित विवरणों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अभियान के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी बूथों पर विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम सदर ने निरीक्षण के माध्यम से बूथों पर चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और BLO को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

ALSO READ THIS :  यूपी: मुज़फ़्फ़रनगर में गन्ना मूल्य, बिजली और कृषि नीतियों पर भाकियू का जोरदार प्रदर्शन

प्रशासन की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बूथ स्तर पर कार्यों की निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जा सके।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें