Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » बच्चों की लड़ाई बनी ‘गांव युद्ध’! मुजफ़्फ़रनगर में ईंट-पत्थर और लाठियां बरसीं, VIDEO

बच्चों की लड़ाई बनी ‘गांव युद्ध’! मुजफ़्फ़रनगर में ईंट-पत्थर और लाठियां बरसीं, VIDEO

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में बच्चों के मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते गांव में एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर शुरू हो गया लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और मारपीट का खूनी खेल। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

घटना का वायरल हुआ लाइव VIDEO


वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के लोग गुस्से में एक-दूसरे पर टूट पड़े। कोई लाठी लेकर दौड़ता दिख रहा है तो कोई ईंट-पत्थर बरसाता नजर आ रहा है। गांव की गलियां अचानक रणभूमि में बदल गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं और बच्चों में भी दहशत फैल गई।


जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में परिवार और फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट शुरू हो गई।


मामले को लेकर चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि घटना बीते दिन की है। बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया गया।


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस बाकी हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ALSO READ THIS :  लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू (तोमर) का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने की मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट की 'किलेबंदी'

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें